Kesari Veer New Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म केसरी वीर: लेजेंड्स ऑफ सोमनाथ (Kesari Veer: Legends of Somnath) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुनील शेट्टी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में सुनील शेट्टी की इस फिल्म के पोस्टपोन होने की न्यूज सामने आई थी, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब इसके बाद सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म केसरी वीर अब कब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी 'केसरी वीर'
सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) और आकांक्षा शर्मा (Akanksha Sharma) की लीड रोल वाली फिल्म केसरी वीर एक बार फिर से अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म केसरी वीर के मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर अब 23 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी। पहले ये 16 मई को आने वाली थी। फिल्म की नई रिलीज डेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।
क्या है 'केसरी वीर' की कहानी
सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर कहानी 14वीं सदी में सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) की रक्षा करने वाले अनसंग वॉरियर्स की है। फिल्म में आपको हमीरजी गोहिल (Hamirji Gohil) की वीरता की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने तुगलक साम्राज्य (Tughlaq Empire) के खिलाफ जंग लड़ी थी। फिल्म में सुनील शेट्टी वेजदाजी (Vegdaji) और विवेक ओबेरॉय जफर खान (Zafar Khan) के किरदार में हैं। सुनील शेट्टी की फिल्म केसरी वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
