Aamir Khan on Suhani Bhatnagar Death: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर की मौत की खबर से सभी को सन्न कर दिया है। इस बीच अब आमिर खान की टीम ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजली दी है। सुहानी भटनागर लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। सुहानी की मौत की खबर से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है। एक्टर आमिर खान तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, हालांकि उनके टीम ने सुहानी और उनके परिवार के लिए मैसेज शेयर किया है।
Aamir Khan Team on Suhani Bhatnagar Death
यह भी पढ़ें- 19 साल की उम्र में Dangal फेम सुहानी भटनागर का हुआ निधन, निभाया था आमिर खान की बेटी का रोल
जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुहानी के किरदार को फिल्म दंगल में काफी पसंद किया गया है। एक्ट्रेस की लाजवाब एक्टिंग से यह तय हो गया था कि बॉलीवुड में उनका भविष्य काफी उज्जवल होने वाला है। हालांकि 19 साल की छोटी उम्र में ही वह इस दुनिया को छोड़ चुकी हैं।
आमिर खान की टीम ने दी श्रद्धांजली
सुहानी भटनागर की मौत को लेकर आमिर खान की टीम ने लिखा, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, दंगल, सुहानी के बिना अधूरी होती। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। तुम्हें शांति मिले।' एक्ट्रेस की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
