Khal Nayak Sequel: स्क्रिप्ट हो गई हैं पूरी, सुभास घई ने कर डाला बड़ा खुलासा

Subhash Ghai on Khal Nayak Sequel: बीते कई महीनों से मेकर्स ने संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल को बनाने की तैयार शुरू कर दी थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने कन्फर्म कर दिया है कि 'खलनायक 2' स्क्रिप्ट पूरी हो गई है।

Subhash Ghai on Khal Nayak Sequel: साल 1993 में रिलीज हुई सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल को बनाने की तैयारियां मेकर्स ने काफी समय पहले ही शुरू कर दी थीं। कई महीनों से फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था। 'खलनायक' में संजय दत्त (Sanjay Dutt), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की तिकड़ी देखने को मिली थी। यह अपने समय की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसे आज भी लोग पसंद करते हैं। इस मूवी के गाने आज भी लोगों के पॉपुलर हैं। अब निर्देशक सुभाष घई ने 'खलनायक 2' (Khal Nayak Sequel) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि इसकी स्क्रिप्ट को पूरा कर लिया गया है।

Subhash Ghai on Khal Nayak Sequel.

'खलनायक 2' की स्क्रिप्ट हो गई है पूरी

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष घई ने कहा, 'जी हां फिल्म की स्क्रिप्ट को कम्पलीट हो गई है। इस मूवी की कास्ट को जल्द ही लोगों से रूबरू कराया जाएगा।' इस मूवी में फ्रेश स्टारकास्ट देखने को मिलेंगी। उम्मीद की जा रही है कि 'खलनायक' के एक्टर्स जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का फिल्म में कैमियो हो सकता है।

End of Feed