Stree 2: अमर कौशिक ने प्रेशर में बनाई थी स्त्री 2, श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की मूवी पर पड़ने वाली थी गालियां

Amar Kaushik Talk about Stree 2: अमर कौशिक ने बताया कि स्त्री बनाने का उनके ऊपर बहुत प्रेशर था। क्योंकि स्त्री एक हिट फिल्म थी और फैंस की इससे बहुत उम्मीद थी। हमने लगातार काम किया और मैं 3-4 महीने के लिए आराम कर रहा हूँ। इसके बाद वह पार्ट 3 पर काम करेंगे।

Amar Kaushik Talk about Stree 2: श्रद्धा कपूर( Shraddha Kapoor ) और राजकुमार राव( Rajkumar Rao) की 2024 की हिट फिल्म स्त्री 2 थिएटर में छा गई थी। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि विदेशों में भी खासी कमाई कर गई थी। स्त्री 2 के निर्माता ने अब खुलासा किया है कि स्त्री 2 बनाने का उनके ऊपर कितना प्रेशर था। अमर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में जिक्र किया कि किस तरह वह स्त्री 2 पर दिन-रात काम कर रहे थे और उन्हें फैंस का डर था।

Amar Kaushik Talk about Stree 2

स्त्री 2 निर्माता अमर कौशिक( Amar Kaushik) ने गेम चेंजर के साथ इंटरव्यू में बताया कि स्त्री 2 समय से पहले बना दी थी, जिसके लिए बहुत मेहनत लगी। अमर ने कहा कि हमारे ऊपर बहुत प्रेशर था। क्योंकि स्त्री एक हिट फिल्म थी और फैंस की इससे बहुत उम्मीद थी। हमने लगातार काम किया और मैं 3-4 महीने के लिए आराम कर रहा हूँ। अमर ने बताया कि बहुत प्रेशर में फिल्म बनाई गई थी। एक तो सीक्वल का था सीक्वल को हमेशा गालियां पड़ती हैं। मैंने और मेरे राइटर निरेन भट्ट ने कहा, भाई, गाली खाने के लिए तैयार रहो, अब कितनी कम खाओगे उसपे काम करते हो।

End of Feed