बॉलीवुड

‘लापता लेडीज’ पर लगे चोरी के आरोपों पर लेखक बिप्लब गोस्वामी ने तोड़ी चुप्पी, सबूत के साथ बताई सच्चाई

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया था कि किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' अरबी शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' से कॉपी की गई है। अब इसे लेकर फिल्म के लेखक बिप्लब गोस्वामी ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि बिप्लब गोस्वामी ने क्या कहा है।

Image

lapata Ladies

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को अरबी फिल्म बुर्का सिटी की कॉपी बताया जा रहा है। अब इसके जवाब में लेखक बिप्लब गोस्वामी ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपनी बातें रखने के लिए कुछ सबूत भी पेश किए हैं। आइए जानते हैं कि लेखक बिप्लब गोस्वामी ने क्या कहा है।

लापता लेडीज के लेखक बिप्लब गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज भी शेयर किए हैं। बिप्लब गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने फिल्म को 3 जुलाई, 2014 को स्क्रीनराइटर एसोसिएशन के साथ फिल्म का रजिस्ट्रेशन कराया था। बिप्लब ने कहा कि सेंट्रल कमेडिक ट्विस्ट, जहां एक दूल्हा अनजाने में चेहरा ढके होने के कारण गलत दुल्हन को घर ले आता है, वह बुर्का सिटी के रिलीज होने से बहुत पहले प्रस्तुत की गई कहानी का हिस्सा था। जिसमें पूरी कहानी को 'टू ब्राइड्स' के नाम से रजिस्टर किया गया था।

आरोप पूरी तरह से झूठ है

उन्होंने बताया कि-"साहित्यिक चोरी का कोई भी आरोप पूरी तरह से झूठ है। ये आरोप ना केवल एक लेखक के रूप में मेरे प्रयासों को कमजोर करते हैं, बल्कि पूरी फिल्म निर्माण टीम के प्रयासों को भी कमजोर करते हैं।" बिप्लब गोस्वामी ने आगे बताया कि उन्होंने 30 जून, 2018 को SWA के साथ फीचर-लेंथ स्क्रिप्ट 'टू ब्राइड्स' रजिस्टर कराई थी।

कब रिलीज हुई थी फिल्म

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव , प्रतिभा रांटा , नितांशी गोयल और रवि किशन लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी दो दुल्हनों की है जो ट्रेन में सफर के दौरान गलती से बदल जाती हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article