Afzal Ansari on Atiq Ahmed's portrayal: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी हालिया रिलीज मूवी धुरंधर 2 में कई रियल लाइफ इंसीडेंट्स रखे हैं, जिन्हें लोग प्रोपेगेंडा का नाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एमपी अफजल अंसारी ने भी धुरंधर 2 के मेकर्स को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि मूवी में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार बेहद भ्रामक है, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि अतीक अहमद आईएसएआई का एजेंट था, जो भारतीय राजनीति में सक्रिय था। अफजल अंसारी ने कहा है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने सिर्फ पैसे कमाने के लिए मूवी में कुछ-कुछ चीजें डाली हैं ताकि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा जा सके। (इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड)
Image Source: TNN/Movie Poster
एमपी अफजल अंसारी ने धुरंधर 2 के मेकर्स को घेरा
जिन-जिन दर्शकों ने धुरंधर 2 देख ली है उनमें से कइयों का ये मानना है कि धुरंधर 2 में दिखाया गया आतिफ अहमद का किरदार उत्तर प्रदेश के माफिया और नेता अतीक अहमद से प्रेरित है। समाजवादी पार्टी के नेता अफजल अंसारी ने एएनआई से बात करते हुए धुरंधर 2 के मेकर्स की आलोचना की है और कहा है, "मैंने अब तक फिल्म नहीं देखी है लेकिन फिल्मजगत में काम करने वाले लोग कोई भी कहानी बनाते रहते हैं। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित नहीं है, ये लिख दिया जाता है लेकिन फिल्म चलेगी कैसे ये जरूर देखा जाता है। फिल्म को चलवाना है तो किसी का भी नाम उछालकर दो और उसके बाद सरकार का भी सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। अब अतीक अहमद के नाम पर फिल्म बनाकर... उनको आईएसआई का एजेंट बनाकर क्या मिलेगा? वो तो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन जो अभी जिंदा हैं, जिनके दाऊद के साथ रिश्ते रहे हैं उन पर तो कोई फिल्म नहीं बन रही है। लोग ये बात अच्छी तरह से समझ रहे हैं कि किस तरह से संविधान की शपथ लेकर और कानून की धज्जियां उड़ाकर कुछ लोग सरकारी पार्टी के नेताओं की इच्छा के हिसाब से काम कर रहे हैं। अब ये शौक फिल्मकारों को भी लग गया है, वो भी उनके लिए ही काम कर रहे हैं।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Advance Booking Day 7: 11 बजे तक रणवीर सिंह ने बेच डाले 6.32 लाख टिकिट, टूटेगा 'बिगेस्ट वेडनेसडे' रिकॉर्ड)
6 दिनों में 900 करोड़ कमा चुकी है धुरंधर 2
भले ही फिल्म धुरंधर 2 पर प्रोपेगेंडा मूवी होने का आरोप लग रहा हो लेकिन इसके बावजूद भी इसकी ग्लोबल कमाई मात्र 6 दिनों में 900 करोड़ रुपये का पार पहुंच चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में बड़े आरार से 2000 करोड़ की कमाई करेगी क्योंकि दर्शकों में इसका उत्साह खत्म होता नहीं दिख रहा है।
