Varun Tej- Lavanya Tripathi Wedding Pic: सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हुए वरुण- लावण्या , शादी के बाद पहली तस्वीर ने लूटा फैंस का दिल

Varun Tej- Lavanya Tripathi Wedding Pic: जैसे ही वरुण ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं उनके फैंस ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने शुरू कर दिए। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Varun Tej- Lavanya Tripathi Wedding Pic: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल वरुण तेज कोनिडेला ( Varun Tej) और लावण्या त्रिपाठी ( Lavanaya Tripathi) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े ने इटली के शहर टस्कनी में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से शादी की। अब शादी के बाद पहली बार कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के जोड़े में कपल को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें

Varun - Lavanya Wedding Pic

नवविवाहित जोड़े वरुण - लावण्या की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर आ गई है और दिल जीत रही है। दूल्हे वरुण तेज ने अपने इंस्टाग्राम पर लावण्या त्रिपाठी के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है "माई लव!" सफ़ेद दिल वाले इमोजी के साथ. जैसे ही वरुण ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं उनके फैंस ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने शुरू कर दिए। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जोड़े के लुक पर नजर डाले तो लावण्या अपनी फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उसने लाल कांजीवरम वेडिंग सिल्क साड़ी, मैचिंग लाल कढ़ाई वाला ब्लाउज और मोटी बॉर्डर वाला टिशू सिल्क घूंघट किया हुआ है। अपने लुक को स्टेटमेंट टेम्पल ज्वेलरी के साथ पूरा किया है। वरुण तेज ने भारी सुनहरे कढ़ाई के साथ एक ऑफ-व्हाइट शेरवानी, एक मैचिंग शॉल और धोती पहनी है ।

वरुण तेज और लावण्या अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद हैदराबाद लौटने के बाद ए एक शानदार शादी का रिसेप्शन आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। रिसेप्शन 5 नवंबर, 2023 को होने की उम्मीद है।

End Article
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्ह...

End of Feed