पटाखों जलाने को 'एंटी नेशनल' बताने पर Soni Razdan ने दी सफाई, बोलीं- मेरी बात को गलत तरीके से पेश न करें

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 01:12 PM IST

Soni Razdan on Diwali Post Controvery: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर सोनी राजदान (Soni Razdan) के बयान पर बहस छिड़ गई है। एक्ट्रेस ने अब अपनी बात को लेकर सफाई दी है।

Soni Razdan on Diwali Post Controvery: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) एक बार फिर दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी ने सोशल मीडिया पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर अपनी राय रखी थी, जिसके बाद इस पर बहस शुरू हो गई। उनके बयान में इस्तेमाल किए गए 'एंटी नेशनल' शब्द ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। अब इस पूरे मामले को लेकर उनकी सफाई की चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि सोनी राजदान ने अपनी नई पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Soni Razdan on Diwali Post Controvery

दिवाली पर पटाखों को लेकर बयान से घिरीं सोनी राजदान, कहा- मेरी बात का गलत मतलब न निकालें (Image Source: Soni Razdan Instagram)

सोनी राजदान ने दी सफाई

सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'X पर उन सभी लोगों से, जो मेरी पोस्ट को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे लगता है कि आप लोग असली मुद्दे को समझने के बजाय छोटी-छोटी बातों में उलझ रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक बात साफ करना चाहती हूं, क्योंकि देशविरोधी शब्द के इस्तेमाल से काफी भ्रम पैदा हो गया है। पटाखे फोड़ने से कोई राष्ट्रवादी नहीं बन जाता और पटाखे न फोड़ने का फैसला करना किसी को देशविरोधी नहीं बनाता। हालांकि, जो बात मुझे बेहद गैर-जिम्मेदाराना लगती है, वो यह है कि लोग जानबूझकर उस भयानक वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। अगर हमें देशविरोधी शब्द का इस्तेमाल करना ही है, तो कुछ पल की अपनी खुशी के लिए पूरे समुदाय की सेहत को खतरे में डालना इसकी शुरुआत करने की ज्यादा सही वजह हो सकती है।'

End of Feed