Sonam Kapoor Shares First Glimpse Of Her Child: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनम कपूर ने बीती 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी साझा की। वहीं अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपनी नन्ही सी जान की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनम कपूर ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आईं। सोनम कपूर की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने भगवान का भी आभार जताया।
फोटो क्रेडिट- सोनम कपूर इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का किया स्वागत, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी पहली तस्वीर में डिलीवरी के बाद अपने बेटे को सीने से लगाए नजर आईं। फोटो में सोनम कपूर के चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आया। वहीं अगली तस्वीर में सोनम कपूर खाना खाती दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शब्दों से परे, आभारी हूं।" सोनम कपूर ने कैप्शन में एच एन रिलायंस अस्पताल में अपने अनुभव, हर एक डॉक्टर और नीता अंबानी तक का शुक्रिया अदा किया। सोनम कपूर ने बताया कि कैसे उनकी अस्पताल में देखभाल की गई, जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को चंद मिनट पहले ही साझा किया था, लेकिन इसपर ढेरों लाइक्स आ चुके हैं। सोनम कपूर की इस पोस्ट पर महीप कपूर, संजय कपूर, पत्रलेखा, सोनाक्षी सिन्हा और इरा दुबे जैसे कई सितारों ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।
आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं सोनम कपूर
बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) लंबे वक्त से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह आखिरी बार मूवी 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं, जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। सोनम कपूर की ये फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपूर थी और जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इससे पहले सोनम कपूर की मूवी 2019 में आई थी।
