Sonam Kapoor की गोदभराई में लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता, करीना कपूर खान के लुक ने खींचा ध्यान

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले सोनम कपूर गोद भराई सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में करीना कपूर खान का भी नाम शामिल है।

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने नवंबर 2025 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत करने के बाद, सोनम और आनंद आहूजा 2026 की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे के लिए तैयार हैं। इस बीच डिलीवरी से पहले सोनम कपूर गोद भराई सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के सभी स्टार्स पहुंचे। इस लिस्ट में करीना कपूर खान का भी नाम शामिल है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

sonam kapoor baby shower

pic credit- zoom

सोनम कपूर की गोदभराई में पहुंचे ये सितारे

सोनम कपूर और आनंद अहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर बताया था कि स्प्रिंग 2026 में उनका बच्चा होगा। अब प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में पहुंच चुकी सोनम के लिए कपूर परिवार ने बेबी शावर का आयोजन किया, जिसमें कई सितारे स्टाइलिश अंदाज में शामिल हुए। सोनम के पिता अनिल कपूर मल्टी-कलर कुर्ता-पायजामा में पहुंचे। उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर रेड कुर्ता-पायजामा में नजर आए और पपराजी से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

End of Feed