सोनाक्षी सिन्हा की 'Nikita Roy' की परफॉर्मेंस से नाखुश हैं कुश, बोले 'सैयारा की लहर में फिल्में बह...'

Kussh on Nikita Roy's disappointing performance: कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' 18 जुलाई के दिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' के साथ रिलीज हुई थी। 'निकिता रॉय' के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर अब कुश सिन्हा ने खुलकर बात की है।

Kussh on Nikita Roy's disappointing performance: 18 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में 'सैयारा', 'निकिता रॉय' और 'तन्वी: द ग्रेट' सहित तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। बाकी दोनों फिल्मों को मात देकर 'सैयारा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कब्जा जमाया हुआ है। यह मूवी अब धीरे-धीरे 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्टर्स बॉलीवुड डेब्यू किया है। ऐसे में अब 'निकिता रॉय' के निर्देशक कुश सिन्हा ने अपनी मूवी की खराब बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर खुलकर बात की है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही फिल्में मुश्किल से 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई हैं।

Kussh Sinha

दैनिक भास्कर से बात करते हुए कुश सिन्हा ने 'निकिता रॉय' के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में बात की। कुश ने बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' की धांसू कमाई को देखते हुए कहा, 'हम अपनी फिल्म के लिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कभी-कभी एक लहर आती है और सब कुछ बहा ले जाती है।' कुश सिन्हा ने आगे कहा कि 'तन्वी: द ग्रेट' को जहां कई सिनेमाघरों से हटा दिया गया है वहीं 'निकिता रॉय' को प्रदर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। निकिता रॉय के पास अभी भी स्क्रीन हैं।

End of Feed