अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

Sonakshi Sinha on Son of Sardaar 2: साल 2025 में रिलीज हुई अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई थी। 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं लेकिन इसके सीक्वल में मेकर्स ने एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया था। 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्शन दिया है।

Sonakshi Sinha on Son of Sardaar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज यानी 10 सितंबर के दिन एक्टिंग की दुनिया में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया है। 'दबंग' के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया, जिसमें आय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' भी थी। लोगों को हैरानी तब जब उन्होंने देखा कि अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट नहीं किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना बन पाने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Sonakshi Sinha on Son of Sardaar 2

Pics Credit: IMDb

'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर सोनाक्षी ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'जहां तक मुझे समझ आया वो यह कि टीम 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ विदेश गए थे। ऐसे में हो सकता है कि वही किरदार फिल्म की कहानी का हिस्सा ना रहा हो। आप सिर्फ इसलिए नाराज भी नहीं सकते हैं। आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है। हर मूवी को एक नए प्रोजेक्ट की देखना चाहिए।' बताते चलें इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया था।

End of Feed