Sonakshi Sinha Lives with In-Laws: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी फिल्म जटाधारा को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस जोर-शोर से अपनी फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह( Bharti Singh) के पॉडकास्ट चैनल पर नजर आई। जहां पर उन्होंने अपनी करियर से लेकर परिवार तक के बारे में खुलकर बात की। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह अपने अपने ससुराल वालों के साथ आराम से रहती है।
Image Source: Instagram
भारती सिंह ( Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया के साथ बातचीत में, सोनाक्षी ने अपने ससुराल वालों के साथ अपने रिश्ते और उनके बीच के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इस बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि वह और ज़हीर न सिर्फ़ अपने माता-पिता के साथ रहते हैं, बल्कि साथ में छुट्टियां भी मनाते हैं। सोनाक्षी ने बताया, "हां, हम साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं। वे सभी बहुत शांत स्वभाव के हैं और साथ में खूब मस्ती करते हैं। हमारा परिवार बहुत ही घुल-मिल गया है।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि जहीर ने उनसे पूछा था कि क्या वह अपने ससुराल वालों से 'अलग' रहना चाहती हैं। हालाँकि, उन्होंने इस विचार को साफ-साफ बना कर दिया था। उन्होंने कहा, "शादी से पहले ज़हीर ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं अपने ससुराल वालों से अलग रहना चाहती हूँ, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने उनसे कहा, 'मैं उनके साथ रहूँगी; अगर तुम जाना चाहते हो, तो जाओ।'
सोनाक्षी सिन्हा को नहीं आता खाना बनाना
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) ने बताया कि उसे खाना बनाना नहीं आता है। यही नहीं उनकी सास को भी खाना बनाना नहीं आता है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं बिल्कुल भी खाना नहीं बनाती। मेरी माँ बहुत अच्छा खाना बनाती हैं, और उनकी बस एक ही शिकायत है कि उनकी बेटी को खाना बनाना नहीं आता। मेरी सास को भी खाना बनाना नहीं आता, और वो कहती हैं कि तुम्हारी शादी सही घर में हुई है। उन्होंने कहा, चिंता मत करो, तू सही घर पे आई है। मुझे खाने का शौक है, लेकिन खाना बनाने का नहीं।"
