"ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड में हो रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन में अपनी बात रखी है और सरकार से सवाल किया है कि छात्रों के साथ हो रहे धोखे को कब तक बंद सहना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में चल रहा है छात्रों का आंदोलन
  • सोनाक्षी सिन्हा ने किया सपोर्ट
  • सोनाक्षी ने छात्रों को बताया देश का भविष्य

बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने झारखंड में चल रहे पेपर लीक मामले में स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है और सवाल किया है कि देश में ये सब कब तक चलता रहेगा? सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर आवाज बुलंद की है। सोनाक्षी सिन्हा ने सरकार से तब भी सवाल पूछा था जब दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

"ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

"ये सब कब बंद होगा...", झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को मिला Sonakshi Sinha का सपोर्ट

Sonakshi Sinha ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें झारखंड के छात्र अपने सशक्त भविष्य की लड़ाई लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा है, "भारत के छात्रों को इस तरह से लड़ाई लड़ते हुए देखकर बुरा लग रहा है। छात्रों का दर्द देखकर मेरा दिल रो रहा है। हमारे देश के छात्रों के साथ ऐसा कब तक होता रहेगा?"

End of Feed