Sonakshi Sinha on Public Reaction on Her Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा की कभी कोई फोटो वायरल हो जाती है, तो कभी किसी बयान पर विवाद हो जाता है। इन सब के अलावा सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी करने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर बनी रहती हैं। इन सब से बीच अब सोनाक्षी सिन्हा का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने जहीर संग शादी पर पब्लिक रिएक्शन पर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।
Image Source: Sonakshi Sinha Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ये रिएक्शन
सोहा अली खान (Soha Ali Khan) के पॉडकास्ट में जब सोनाक्षी सिन्हा से उनकी इंटरफेथ मैरिज पर पब्लिक की रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि 'मुझे नहीं पता सब इतना हॉट एंड बॉदर्ड क्यों हो रहे थे। ईमानदारी से बोलूं तो ये सब बस शोर था। मैं न पहली लड़की हूं जिसने ऐसा किया और न आखिरी रहूंगी। ये तो एक बड़ी हो चुकी औरत का अपनी लाइफ चॉइस है, जिसमें वो लोग भी बोलने लगे जिन्हें मैं जानती तक नहीं। उस टाइम सारी बातें बहुत स्टूपिड लग रही थीं, लेकिन हम तो इस दिन का काफी लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार वो दिन आ गया था। हम दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने को बहुत खुश थे, तो हमने सारी नॉइज को बस ब्लॉक कर दिया।' इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि 'ये ब्लॉक करना आसान नहीं था। मैंने शादी वाले दिन अपने सोशल मीडिया के कमेंट्स ही ऑफ कर दिए, क्योंकि मैं उस स्पेशल दिन हमारे रिलेशनशिप के बारे में एक भी नेगेटिव बात नहीं पढ़ना चाहती थी।'
इस वजह से छुपाया था रिश्ता
सोनाक्षी सिन्हा ने इस इंटरव्यू के दौरान एक बड़ा खुलासा किया। सोनाक्षी सिन्हा बताया कि उन्होंने अपना और जहीर इकबाल का रिलेशनशिप क्यों छुपाया था। एक्ट्रेस ने कहा कि 'शुरू में मैंने हमारा रिलेशनशिप इसलिए छुपाया क्योंकि मैं चाहती थी कि लोग मेरे काम की बात करें, मेरी पर्सनल लाइफ की नहीं।सबसे बड़ा सरप्राइज ये कि मैंने जहीर (Zaheer) के साथ अपना रिलेशनशिप अपने मम्मी-पापा से भी करीब 3 साल तक छुपाया था।'
