सोनाक्षी-जहीर के तलाक की बात करने वाले यूजर के मां-बाप पर पहुंची दबंग लेडी, गुस्से में दिया दो टूक जवाब

Sonakshi Sinha's savage reply to the troll: हाल ही में एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपका तलाक भी नजदीक है। अब इस कमेंट को देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने उस यूजर को रिप्लाई देते हुए लिखा, 'पहले तेरे-मम्मी पापा लेंगे फिर हम...।'

Sonakshi Sinha's savage reply to the troll: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने लगभग 7 सालों तक जहीर इकबाल को डेट करने के बाद 2024 में रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने काफी समय तक लोगों से अपने रिश्ते को छुपाए रखा था। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इक़बाल के फैन्स उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीतने में सफल रही है। हाल ही में एक यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर कमेंट करते हुए कहा कि दोनों का जल्द ही तलाक होगा। इस कमेंट पर सोनाक्षी सिन्हा ने उस यूजर को लताड़ लगाई है।

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal

तलाक के कमेंट पर सोनाक्षी ने यूजर को लगाई लताड़

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपका तलाक भी करीब ही है।' यूजर का कमेंट पढ़ने के बाद सोनाक्षी सिन्हा आगबबूला हुईं। उन्होंने कमेंट को अनदेखा ना करते हुए उस यूजर को खूब खरी-खोटी सुनाई। दबंग एक्ट्रेस ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'पहले तेरी मम्मी पापा करेंगे, फिर हम.. प्रॉमिस।' कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा को सपोर्ट किया है। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ पर किसी का भी कमेंट पसंद नहीं करती है।

End of Feed