Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी को बाहों में भरकर जहीर बोले, 'हुस्न-ए-जाना की तारीफ...', तेरे मस्त-मस्त दो नैन पर भी किया धमाकेदार डांस

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा और जहीर इकबाल 23 जून को एक दूसरे के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। अब शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें यह नविवाहित जोड़ा एक दूसरे की बाहों में रोमांटिक होते हुए डांस करता नजर आ रहा है।

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा ने अपने लंबे समय के प्रेमी जहीर इकबाल से शादी कर ली है। कल, 23 जून को दोनों रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए जन्मों-जन्मों के लिए इस पवित्र बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि इस जोड़े ने न तो हिंदू विवाह किया और न ही मुस्लिम निकाह। वहीं शादी के बाद इस जोड़े ने शाम को, बस्तियन में एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जहां इस खूबसूरत जोड़े को बधाई देने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। सलमान खान, अरबाज खान, काजोल, रेखा, अदिति राव हैदरी और कई अन्य लोग पार्टी में शामिल हुए। अब, इस पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रही एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह नविवाहित जोड़ा एक दूसरे की बाहों में रोमांटिक होते हुए डांस कर रहे हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Sonakshi-Zaheer Wedding

शादी के जश्न का एक वीडियो अब वायरल हो गया है, जिसमें नवविवाहित जोड़े को साथ में अपने पहले डांस का लुत्फ़ उठाते हुए देखा जा सकता है। प्यार में डूबे इस कपल ने राहत फ़तेह अली खान के पुराने गाने आफ़रीन-आफ़रीन गाने पर डांस किया। दबंग अभिनेत्री अपने पति का डांस देख शर्मा जाती है। वीडियो से साबित होता है कि वे वाकई एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। रिसेप्शन पार्टी के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी, मांग में लाल सिंदूर और खूबसूरत चूड़ा पहन रखा था। अभिनेत्री का लुक देख फैंस उनपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

End of Feed