Sona Mohapatra Support Alia Bhatt: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में अलिया भट्ट एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान स्टेज पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट का सपोर्ट करने सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) मैदान में आ गई है। सोना मोहपात्रा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर जिसमें सिंगर आलिया भट्ट के समर्थन में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं सोना मोहपात्रा अपने वीडियो में क्या बोला है। (ये भी पढ़ें: ऊप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं आलिया-दीपिका सहित ये हसीनाएं, स्टाइलिश के चक्कर में शॉर्ट ड्रेस पहनना पड़ा भारी)
सोना महापत्रा ने दिया आलिया भट्ट का साथ (Pic Credit: Sona Mohapatra Instagram/IMDb )
सोना मोहपात्रा ने दिया आलिया भट्ट का साथ
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सोना मोहपात्रा का एक वीडियो। सोना मोहपात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, 'मैं आलिया भट्ट के अवॉर्ड्स शो के मोनोलॉग पर अपनी राय दे रही हूं, जो हर जगह चर्चा में है और ट्रोल हो रहा है। सबसे पहले तो ये बात समझ लो कि ये लाइव था। लाइव का मतलब है कोई रीटेक नहीं, कोई एडिट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, कोई दोबारा सोचने का मौका नहीं। और ईमानदारी से कहूं तो बॉलीवुड में ऐसा असली काम करना बहुत बड़ा स्टंट है। ज्यादातर देसी एक्टर्स तो उस माइक को उठाने की हिम्मत भी नहीं करेंगे। उसने कोशिश की और ये अपने आप में कमाल की बात है। दूसरी बात, दर्शकों की बात करते हैं। परफॉर्मेंस सिर्फ स्टेज पर नहीं होती जब वो लाइव हो। आपके सामने बैठे दर्शक और कमरा भी परफॉर्म करना पड़ता है। ये उनकी ड्यूटी है।' (ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी आलिया भट्ट की ये 6 फिल्में, करेंगी 3100 करोड़ रुपये की कमाई)
जाकिर खान से तुलना पर कही ये बात
आलिया की जाकिर से तुलना का जवाब देते हुए सिंगर ने कहा, 'वो स्टैंड-अप के उस्ताद हैं। उन्हें आलिया की तरह एक्टिंग या डांस करने को कहकर देखो, जवाब मिल जाएगा। और सबसे महत्वपूर्ण बात वो बॉलीवुड ऑडियंस के सामने थे, जो उनकी डायरेक्ट कॉम्पिटिशन नहीं थी। इसलिए वे उन पर और भी मेहरबान होते। अगली बार मुझे लगता है आलिया और भी बेहतर करेगी।'
सोना महापत्रा ने दिया आलिया भट्ट का साथ (Pic Credit: Pinterest )
क्या था विवाद
अवार्ड शो में आलिया भट्ट ने सुनील सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर मजेदार माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके होस्टिंग वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर काफी ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि आलिया को कॉमेडी का स्टाइल नहीं आता और नकल कर रही हैं।
