सोमी अली ने फिर खोला Salman Khan का कच्चा चिट्ठा, बोलीं- कैटरीना तक पर हाथ उठा चुके हैं एक्टर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 21, 2023, 03:09 PM IST

सोमी अली खान (Somi Ali Khan) ने सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि सलमान की मां को उनके पिता सालों तक मारते- पीटते थे। उसी तरह सलमान ने भी शाहीन, संगीता समेत कई एक्ट्रेसेस को पीटा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोमी अली (Soma Ali) आए दिन सलमान खान (Salman Khan) पर गंभीर आरोप लगाती रहती हैं। एक्ट्रेस इन आरोपों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस महज 17 साल की हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है।

एक्ट्रेस ने कहा कि अल्लाह सलमान खान को कभी माफ नहीं करेगा। उसने 17 साल की लड़की से उसका सुकून छीन लिया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सलमान के साथ -साथ उनके पापा के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।

End of Feed