Sohail Khan talk about Family Bonding: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता सोहेल खान ( Sohail Khan) अक्सर अपने परिवार का बखान करते नजर आते हैं। उनके माता-पिता हो या भाई-बहन वह हर किसी के साथ घुल-मिलकर रहते हैं। सोहेल खान सोशल मीडिया के जरिए भी अपने परिवार की सरहाना करते हैं। इसके पीछे का कारण उन्होंने अपने परिवार के संस्कार बताए हैं, सोहेल खान ने हाल ही में बातचीत करते हुए बताया कि कैसे एक परिवार आपको हर मुश्किल से निकलने में मदद करता है। साथ ही एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया कि खून के रिश्ते ज्यादा गहरे होते हैं।
Image Source: Sohail Khan Instagram
मीडिया से बातचीत करते हुए, सोहेल( Sohail Khan) ने कहा, "आज के समय में, आपके परिवार को एक सेना होना चाहिए। आपकी सेना में जितने ज़्यादा परिवार के सदस्य होंगे, आप उतने ही मज़बूत होंगे। आपको अपनी ताकत को एकजुट करना होगा, और खून से ज़्यादा मज़बूत कुछ नहीं होता।" एक्टर ने आगे बताया कि मतभेद होना लाज़मी है और आमतौर पर भाई-बहनों के साथ सबसे बड़ी गलतफहमी होती है।
सोहेल ने बताया, "आपको अपने भाई-बहनों या अपने रिश्तेदारों के साथ सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी होगी जिसमें झड़गे होंगे। आप उन्हें हल्के में लेंगे। हमारे माता-पिता ने हमें सिखाया है कि अपने भाई-बहनों या परिवार के किसी भी सदस्य को कभी हल्के में न लें। अगर आपको लगता है कि सलमान( Salman Khan) की बाजार में कीमत एक करोड़ है और वह आपके होम प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं, तो उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये दीजिए। उन्हें ज़्यादा दीजिए। किसी को भी हल्के में मत लीजिए और अपने परिवार का सम्मान कीजिए।"
