शादी से पहले गुरु की शरण में परिणीति और राघवः लंगर सेवा में धोए जूठे बर्तन, लोग बताने लगे पब्लिसिटी स्टंट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 08:11 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Viral Photos: इस बीच, राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट के जरिए बताया, ''स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और अरदास की। परिणीति चोपड़ा का मेरे साथ होना और भी खास था। आज अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब जी में आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया।'' परिणीति-राघव की 13 मई, 2023 को दिल्ली में हुए समारोह में सगाई हुई थी।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले सांसद पति राघव चड्ढा (आम आदमी पार्टी से) के साथ पंजाब के स्वर्ण मंदिर (अमृतसर में) पहुंचीं। दोनों ने वहां न सिर्फ मत्था टेक पूजा की बल्कि लंगर 'सेवा' में हिस्सा ले श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन भी धोए। दोनों के बर्तन धोने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है और उस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह फोटो-वीडियो इसलिए भी खास हो जाते हैं क्योंकि दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में ऊंचे पायदान पर हैं और उसके बाद उनकी ओर से इस तरह के जमीनी रवैये का सामने आना लोगों के दिल जीतने वाला है।

raghav chadda and parineeti chopra

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर सेवा के दौरान जूठे बर्तन धोते हुए राघव और परिणीति। (फाइल)

वैसे, रोचक बात यह है कि दोनों का यह दौरा ऐसे वक्त पर हुआ, जब दोनों के परिवार इनकी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। चोपड़ा और चड्ढा शनिवार को मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे, जबकि परिणीति ने ट्वीट किया, ''इस बार उनके (राघव) साथ मेरा यहां आना और भी ज्यादा खास था।''

End of Feed