'रेड 2' के साथ नहीं रिलीज होगा 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, इस वजह से बदली गई रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 30, 2025, 07:54 AM IST

Aamir Khan Sitaare Zameen Par Trailer Release Delay: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वजह से मेकर्स ने फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। जिसके बाद फिल्म फिर से चर्चा में आ गई है।

Aamir Khan Sitaare Zameen Par Trailer Release Delay: बॉलीवुड के फेमस स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। आमिर खान की इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर रिलीज का इंतजार करने वाले फैंस को थोड़ा और वेट करना पड़ेगा। फिल्म का ट्रेलर, जो इस हफ्ते रिलीज होने वाला था, अब टल गया है। तो चलिए जानते हैं किस वजह से फिल्म का ट्रेलर रिलीज को आगे बढ़ाया गया है।

Sitaare Zameen Par Trailer Release Delay

'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज में होगी देरी

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार वजह फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर है। पहले आमिर खान की इस फिल्म के ट्रेलर को अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'रेड 2' के साथ रिलीज किया जाना था। लेकिन अब ट्रेलर की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। ऐसे में आमिर और उनकी टीम ने फैसला लिया कि इस दुख भरे माहौल में फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर लॉन्च करना ठीक नहीं होगा। ट्रेलर की नई डेट अगले दो हफ्तों में अनाउंस होगी। साथ ही साथ खबर में बताया गया है कि फिल्म सितारे जमीन पर को अभी भी उसकी तय तारीख यानी 20 जून को ही रिलीज किया जाएगा।

End of Feed