Sitaare Zameen Par Trailer Review: छोटे से लेकर बड़े तक हर दिल को जीतने वाले हैं Aamir Khan, प्यार, हंसी और इमोशनल पलों का परफेक्ट बैलेंस है ट्रेलर

Sitaare Zameen Par Trailer Review : ​​​​फिल्म के ट्रेलर पर नजर डाले तो सबसे पहले इन्ट्रो होता है फिल्म के कोच साहब आमिर खान का। आमिर खान टिंगु बास्केटबॉल कोच बने हैं जो अपनी फील्ड के मास्टर हैं। फिल्म हंसी-खुशी, गम और एक अच्छी सीख से भरी हुई है। परिवार के साथ देखने के लिए यह परफेक्ट होने वाली है।

Sitaare Zameen Par Trailer Review : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान( Aamir Khan) लंबे समय बाद अपनी फिल्म सितारे जमीन( Sitaare Zameen Par) पर लेकर लौट आए हैं। इस फिल्म से फैंस कई उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। साल 2007 में आई आमिर की फिल्म तारे जमीन पर जिस तरह से लोगों ने प्यार दिया था अब इस फिल्म से भी उसी तरह की आस लगाई जा रही है। लंबे समय के इंतजार के बाद सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आमिर खान की टीम ने दमदार ट्रेलर से फैंस का दीदार करा दिया है। ट्रेलर से कहानी का पता चल गया है और फिल्म कैसी होने वाली है इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है। आइए बताते हैं क्या है ट्रेलर में खास

Sitaare Zameen Par Trailer Review

फिल्म के ट्रेलर पर नजर डाले तो सबसे पहले इन्ट्रो होता है फिल्म के कोच साहब आमिर खान( Aamir Khan) का। आमिर खान टिंगु बास्केटबॉल कोच बने हैं जो अपनी फील्ड के मास्टर हैं, लेकिन टिंगु कुछ ऐसी गलतियाँ कर देता है जो उसे अदालत में पहुंचा देता है। सजा के तौर पर कोच साहब को एक अनोखी सीख दी जाती है। उन्हें डिसएबल लोगों को बास्केटबॉल सिखाने के लिए कहा जाता है। अब आमिर खान का गोल है दिमाग से कमजोर बच्चों को गोल करना सिखाना। यह काम सुनने में जितना आसान है करने में उससे 100 गुना मुश्किल। जब बारी आती है बच्चों को बास्केटबॉल खिलाने की तो आमिर की हवा टाइट हो जाती है। इस बीच कहानी में मजेदार सीन्स देखने को मिलते हैं। ट्रेलर में एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की झलक भी दिखाई जाती है जो आमिर खान को मुश्किल वक्त में सहारा देती है।

End of Feed