Sitaare Zameen Par Trailer Reaction: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। यह फिल्म तारे जमीन पर (Taare Zameen Par) का दूसरा पार्ट है लेकिन एकदम नए अंदाज में। आमिर खान एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी के साथ दर्शकों को प्यार बटोरने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
लोगों को खूब पसंद आया 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर आज लंबे समय के बाद रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देख लोग एक बार फिर आमिर खान के फैन बन गए हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोग जमकर इसकी तारीफ करते नजर आए। किसी को आमिर खान का नया अंदाज पसंद आ रहा है, तो किसी का ध्यान नई स्टारकास्ट अपनी तरफ खींच रही है। फिल्म के ट्रेलर में दिख रही कहानी लोगों का दिल जीत रही है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं फिल्म सितारे जमीन पर का ट्रेलर को लेकर लोग क्या रिएक्शन दे रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर को देखने के बाद मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ एक अधिकारिक रिलीज डेट भी सामने आ गई है। आमिर खान की ये फिल्म 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
