Salman Khan to Shoot for Singham Again: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लगातार लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लगातार मिल रही धमकियों की वजह से सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में भी देरी हो रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के लिए सलमान खान कैमियो की शूटिंग करने वाले थे लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए मेकर्स ने इसे टाल दिया था। मगर अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार भाईजान ने निडर होकर 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने का फैसला कर लिया है।
पिंकविला के करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि सलमान खान अपने वादे के पक्के निकले हैं। लगातार मिल रही धमकियों के बीच भी उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग करने का निर्णय लिया है। इस मूवी में उन्हें चुलबुल पांडे का रोल निभाते हुए देखा जाएगा। इस कैमिया की शूटिंग एक दिन में पूरी कर ली जाएगी। रोहित शेट्टी ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कहा जा रहा है कि शूटिंग पर बेहद टाइट सिक्यूरिटी रहेगी।
सूत्र ने यह भी कहा है कि रोहित ने हाल ही में सलमान खान के मुलाकात भी थी। सलमान खान ने अजय देवगन और रोहित शेट्टी को भाई बताते हुए कहा कि वो कैमियो करने को तैयार हैं। भाईजान के फैन्स भी उन्हें चुलबुल पांडे की भूमिका में देखने के लिए बेताब हैं। रोहित शेट्टी की ये मूवी 1 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर और और जैकी श्रॉफ सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर को मुख्य विलेन के रोल में देखा जाएगा।
