Ajay Devgn on Zubaan Kesari meme: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल ही में अपने वायरल विमल इलायची विज्ञापन को लेकर हो रही ट्रोलिंग और मीम्स के बारे में बात की है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन के मीम 'बोलो ज़ुबान केसरी' को लेकर काफी पोस्ट वायरल होती हैं। यूजर्स अजय के इन मीम्स को काफी शेयर करते हैं। सालों तक इस विज्ञापन को करने के बाद अजय देवगन ने अब रिएक्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ये मीम्स उन्हें परेशान नहीं करते हैं। यहां अजय देवगन के इस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection 1 Week: कार्तिक आर्यन स्टारर ने दर्ज कराई 11% की गिरावट, सिंगल डिजिट में रही कमाई
जुबां केसरी मीम्स पर क्या बोली रणवीर?
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में, अजय देवगन से पूछा गया कि जब लोग विमल इलायची विज्ञापन से उनकी टैगलाइन की नकल करते हैं तो उन्हें कैसा लगता है। जिसपर अजय देवगन ने रिएक्ट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया मीम्स हो या ट्रोलिंग इसका उनपर कोई असर नहीं पड़ता है।
जब अल्लाहबादिया ने पूछा, 'अगर आपको मेरे पूछने पर कोई आपत्ति नहीं है, तो इस मीम कल्चर में, अगर कोई 'ज़ुबान केसरी' कह रहा है, तो आपका दिमाग कैसे रिएक्ट करता है?' अजय ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'यह बिल्कुल नॉर्मल है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
इसको लेकर रोहित शेट्टी ने भी रिएक्ट किया और कहा, 'मुझे लगता है कि यह आजकल काफी हो रहा है। अब हर कोई मीम्स को इंजॉय करता है। अब हर कोई पूछता है 'अरे, क्या तुमने यह मीम देखा?' तो ये चीजें काफी नॉर्मल हो गई हैं।' सोशल मीडिया पर अब अजय देवगन का ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।
