प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने मीका सिंह, जानिए इस आइलैंड की क्या है खासियत?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 08:05 AM IST

Mika Singh Buys Private Island : सिंगर मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। मीका पहले भारतीय सिंगर है जिसके पास अपना प्राइवेट आइलैंड हैं। सिंगर ने 10 घोड़े और 7 बोट्स भी खरीदी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
पहले भारतीय सिंगर है मीका सिंह जिन्होंने अपना प्राइवेंट आइलैंड खरीदा है
मीका का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बोट चलाते नजर आ रहे हैं
मीका की बोट पर एमएस यानी मीका सिंह लिखा है

Mika Singh Buys Private Island : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने अपने मेहनत के बल पर अपनी अलग जगह बनाई हैं। सिंगर के लाखों चाहने वाले हैं। सिंगर बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। एक बार फिर मीका सिंह (Mika Singh) र्चचा में छाए हुए हैं। सिंगर ने हाल ही में अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर इस आइलैंड पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। मीका ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराजी का वीडियो शेयर इस खबर पर मुहर लगा दी।

mika singh

मीका सिंह (साभार : इंस्टाग्राम)

मीका का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मीका बोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बोट के ऊपर एमएस लिखा है, जिसका मतलब मीका सिंह है। इस वीडियो में मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। मीका पहले भारतीय सिंगर हैं जिन्होंने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। सिंगर ने साथ में 10 घोड़े और 7 बोट्स खरीदी हैं। मीका रियल लाइफ में रॉयल जिंदगी जीते है।

End of Feed