Sikandar Review: सलीम खान ने दिया बेटे सलमान की सिकंदर का फर्स्ट रिव्यू, बोले 'बेस्ट स्क्रिप्ट वो है...'

Salim Khan reviews Sikandar: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की नई फिल्म सिकंदर (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म सिकंदर की रिलीज से पहले सलीम खान साहब (Salim Khan) ने अपने विचार साझा किए हैं और बताया है कि दर्शकों को वो फिल्म देखने में मजा आता है, जिसमें वो ये जानने के लिए आतुर रहते हैं आगे क्या होगा? अगर दर्शक फिल्म के दौरान ये फीलिंग मिस करते हैं तो मूवी फ्लॉप हो जाती है।

Salim Khan reviews Sikandar: बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर कुछ ही घंटों के बाद सिनेमाघरों की स्क्रीन पर होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गडॉस ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज हो रही है, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों में अलग ही तरह का उत्साह है। सलमान खान के फैंस को सिकंदर का ट्रेलर भी काफी पसंद आया है, जिस कारण उन्हें उम्मीद है कि भाईजान की ये मूवी भी कमाल की होगी। अगर आपको भी भाईजान की सिकंदर का इंतजार है तो बता दें कि सलमान के पापा सलीम खान ने सिकंदर देख ली है और उन्होंने इस पर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं।

Salim Khan Reviews Sikandar

हाल ही में आमिर खान और सलमान खान ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें दोनों डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस के साथ बात करते दिख रहे हैं। इसी चर्चा के दौरान सलीम खान भी आते हैं और आमिर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सिकंदर देख ली है? इसके जवाब में सलीम खान कहते हैं कि उन्होंने सिकंदर देख ली है।

End of Feed