सिकंदर: तुर्की से बुलाए गए 500 से ज्यादा डांसर! सलमान खान का आखिरी गाने में दिखेगा जबरदस्त जलवा

सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार सलमान के इस गाने में 500 जबरदस्त डांसर को तुर्की से बुलाया है। जिस कारण ये गाना और भी शानदार बन गया है।

सलमान खान की सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके एक्शन-पैक्ड टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस ने फिल्म के टीजर को काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म में पहली बार सुपरस्टार सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस की तिकड़ी एक साथ आ रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के आखिरी गाने की शूटिंग के लिए तुर्की से 500 डांसर बुलाए गए हैं, जिससे इसकी ग्रांडनेस और भी बढ़ गई है।

salman khan

salman khan

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार "सिकंदर के आखिरी गाने के लिए तुर्की से 500 जबरदस्त डांसर को बुलाया गया था। उनकी दमदार परफॉर्मेंस और परफेक्शन ने इस गाने को जबरदस्त बना दिया। ये सीक्वेंस बहुत बड़े लेवल पर शूट किया गया, जिसके लिए ध्यान से प्लानिंग और तालमेल बैठाना पड़ा। ये डांसर्स हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी में माहिर हैं और उनकी मौजूदगी ने गाने में एक अलग ही चमक ला दी है। ये फिल्म के सबसे जबरदस्त और ग्रैंड सीन में से एक बन गया है।"

End of Feed