Sidharth Malhotra Wishes Kiara Advani's Birthday: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani Birthday) इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। आज कियारा आडवाणी के जन्मदिन के मौके पर सभी फैंस सिद्धार्थ की इंस्टाग्राम पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कियारा को बर्थडे की बधाई दी है। उन्होंने केक कट करते वक्त कियारा का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को अपलोड करते हुए सिद्धार्थ ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो में कियारा काफी सुंदर लग रही है। उनका बर्थडे लुक भी काफी वायरल होने लगा है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म शेरशाह का गाना, 'सुन माही सुन वे रांझा' शेयर किया है, जिसने इस पोस्ट को और भी ज्यादा रोमांटिक बना दिया है। यहां इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
Sidharth Malhotra Wishes Kiara Advani on her Birthday
यह भी पढ़ें- आदित्य धर संग Ranveer Singh की नेक्स्ट में इस एक्टर को मिला Ajit Doval का रोल, नाम जानकार चौंक जाएंगे आप
सिद्धार्थ ने ऐसे किया कियारा को विश
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सुंदर सफेद रंग की ड्रेस पहने हुए और जन्मदिन के गुब्बारे पकड़े हुए नजर आ रही हैं। गुब्बारों पर 'वी लव यू' और 'सुपरस्टार' जैसे शब्द लिखे हुए हैं। अपनी प्यारी पत्नी के लिए सिड का कैप्शन आपका दिल छू लेगा। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे लव, यह फोटो सब कुछ कहती है। आप सबसे दयालु इंसान हैं, जिसे मैं जानता हूं, यहां एक साथ कई और यादें हैं।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस पोस्ट ने नेटिज़न्स को भी खुश कर दिया है। उनके पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, 'बहुत खुशी है कि कियारा को आप जैसा जीवनसाथी मिला।'
