Sidharth Malhotra Made Pizza : कियारा आडवाणी( Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल हैं। दोनों को फैंस बेहद प्यार करते हैं वहीं कपल भी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के साथ संडे लंच की फोटो शेयर की है, उनका ये लंच बेस्ट शेफ और उनके हसबैन्ड सिद्धार्थ ने बनाया है। इसकी फोटो शेयर करते हुए कियारा ने अपनी खुशी जाहिर की है।
कियारा आडवाणी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्दी पिज्जा की एक फोटो शेयर की है। फोटो में अभिनेत्री ने अपने रविवार के लंच की झलक देते हुए 'सर्वश्रेष्ठ शेफ'-उनके पति, सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा बनाए गए 'स्वस्थ पिज्जा' की एक तस्वीर साझा की। क्लिप को साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, “रविवार को सर्वश्रेष्ठ शेफ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ (शेफ इमोजी के साथ) हेल्दी पिज्जा का स्वाद इससे बेहतर कभी नहीं रहा।” उन्होंने बैकग्राउंड में पिज़्ज़ा पार्टी गाना भी जोड़ा।
बता दें कि बीती रात सिद्धार्थ और कियारा डिनर डेट के लिए बाहर गए थे जहां पैप ने उन्हें स्पॉट किया था। दोनों सिम्पल आउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ हाल ही में मिशन मजनू में नजर आए थे और अब जल्द ही वह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म करने वाले हैं। इसी के साथ कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग में व्यस्त है।
