Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कपल की शादी की डेट से लेकर वेडिंग गेस्ट की लिस्ट तक सामने आ चुकी है। कपल के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं, कपल के प्री वेडिंग फंक्शन के बारे में। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चालू हैं। कपल की शादी में कई सितारे शामिल होने वाले हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में बी -टाउन के कई सितारे शामिल होंगे।
sidharth and kiara (credit pic: social media)
कपल ने मेहमानों के लिए 84 लग्जरी रूम बुक किए हैं। शादी में कपल मनीष मलहोत्रा का डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी रॉयल वेडिंग के लिए जैसलमेर के पॉपुलर पैलेस सूर्यागढ़ को चुना है। कियारा और सिद्धार्थ से पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी राजस्थान में शादी की थी।
इस दिन होगा मेहंदी और संगीत
5 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत फंक्शन है। 6 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेंगे और 7 फरवरी को रिसेप्शन रखा है। कपल की शादी में 120 से 125 गेस्ट शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा से लेकर ईशा अंबानी तक का नाम शामिल है। सिद्धार्थ अभी अपने परिवार के साथ दिल्ली में है और कियारा अपनी फैमिली के साथ मुंबई में हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से शादी की खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है। सिद्धार्थ और कियारा ने शेरशाह में साथ काम किया था।
