sidharth malhotra and kiara advani breakup: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिलेशनशिप की वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं। दोनों ने आज तक अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं, अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी के खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच दोनों की शादी पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड कपल का ब्रेकअप हो गया है।
sidharth malhotra and kiara advani
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये दावा किया है कि सिद्धार्थ और कियारा का ब्रेकअप हो गया है। उमैर संधू ने लिखा- 'ब्रेकिंग न्यूज फॉर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी... कपल का पिछले हफ्ते ब्रेकअप हो गया है। दोनों के लिए दुखद..।' इस खबर के सामने आते ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। सभी कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ समय पहले भी सिद्धार्थ और कियारा के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन दोनों फिर साथ आ गए हैं, खबरों के बाद ही दोनों बॉलीवुड सेलेब्स के घर हुई दिवाली पार्टीज में एक साथ दिखे थे। हालांकि अब फिर से कियारा और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया है।
दिसंबर 2022 में आई थीं शादी की खबरें?
रिपोर्ट्स थीं कि सिद्धार्थ और कियारा इसी साल दिसंबर महीने में शादी करेंगे। दोनों ने दिसंबर की एक तारीख भी तय कर ली थी, जब सिद्धार्थ और कियारा शादी के एक बंधन में बंधेंगे। हालांकि, दोनों के परिवार से किसी ने शादी पर बात नहीं की। इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि शादी के बाद दोनों मुंबई में एक धमाकेदार रिसेप्शन देंगे।
आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रिश्ता फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर शुरू हुआ था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फैन्स को दोनों साथ में बेहद प्यार लगते हैं।
