Tiger vs Pathaan: सलमान-शाहरुख को एक साथ लड़वाएंगे डायरेक्टर Sidharth Anand, कब शुरू होगी शूटिंग?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 12:50 PM IST

Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। टाइगर बनाम पठान की शूटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद ही टाइगर बनाम पठान को डायरेक्ट करने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी 2024 में शुरू होगी टाइगर बनाम पठान की शूटिंग।
  • सिद्धार्थ आनंद अब इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं।
  • फिल्म टाइगर VS Pathaan का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। टाइगर बनाम पठान की शूटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद ही टाइगर बनाम पठान को डायरेक्ट करने वाले हैं। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है, जिसके बादनवंबर 2023 में स्पाईयूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते दिखेंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अब पठान की सफलता के बाद फिल्म 'जवान' के एक साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करते नजर आएंगे। फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद आई थी। अब सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म टाइगर vs पठान में नजर आने वाले हैं।

Tiger vs Pathaan Shooting

Tiger vs Pathaan Shooting

सिद्धार्थ आनंद की हुई एंट्री

बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बार कैमियो रोल में नहीं बल्कि पूरी फिल्म में दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। इस बीच अब दोनों की फिल्म टाइगर बनाम पठान में बड़े डायरेक्टर की एंट्री हो गई है। वॉर और पठान जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अब फिल्म टाइगर vs पठान को भी डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में उनकी एंट्री के बाद फैंस काफी खुश हैं।

End of Feed