धुरंधर की रिलीज के इंतजार में बैठे सिद्धार्थ आनंद, रणवीर सिंह का काम और आदित्य धर का कमाल देखने के लिए एडवांस में खरीदी टिकट

Sidharth Anand Can't Wait to Watch Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले पठान के निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म देखने के लिए अपनी बेताबी दिखाई है। आइए नजर डालते हैं सिद्धार्थ के इस पोस्ट पर।

Sidharth Anand Can't Wait to Watch Dhurandhar: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म कल रिलीज हो रही है और लोगों ने इसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो बुक कर लिया। यह मूवी पहले ही अपनी कहानी-प्लॉट ट्विस्ट और धमाकेदार स्टारकास्ट के चलते चर्चा में बनी हुई है। धुरंधर को देखने के लिए केवल आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के नामी एक्टर-डायरेक्टर इंतजार में बैठे हैं। फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने धुरंधर की टिकट खरीद ली है। वह फिल्म देखना चाहते हैं।

Sidharth Anand Can't Wait to Watch Dhurandhar:

पठान फिल्म निर्माता सिद्धार्थ आनंद ( Sidharth Anand) ने हाल ही में एक्स हैंडल पर धुरंधर मूवी के लिए पोस्ट किया। सिद्धार्थ आनंद ने लिखा- "बहुत समय बाद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए उत्साहित हूँ! टिकट पहले से बुक कर लिए हैं। सीट पर बैठने का इंतजार नहीं कर सकता - पॉपकॉर्न ले आओ! टीम धुरंधर को गुड लक!" उनके इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेन्ट करने में देरी नहीं की। रणवीर सिंह ने लिखा-"आपका बहुत धन्यवाद, आपके फिल्म देखने के इंतजार में हूं।"

End of Feed