शाहरुख खान के बाद Siddharth Anand ने थामा Sidharth Malhotra का हाथ, बच जाएगा बर्बाद होता करियर

Sidharth Malhotra Next With Siddharth Anand: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से एक बड़ी एक्शन फिल्म की तलाश में थे। ताजा मिल रही जानकरी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की तलाश अब खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें 'पठान' फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है।

Sidharth Malhotra Next With Siddharth Anand: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को मार्फ्लिक्स ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। तभी से खबरें आने लगी थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धार्थ आनंद ने नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धार्थ आनंद के साथ में एक फिल्म करने की खबरें सच होती नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ आनंद ने इस साल शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' को डायरेक्ट किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में सफल रही। ऐसे में अब फैन्स को उम्मीद है कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा।

Sidharth Malhotra and Siddharth Anand

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक एक्शन फिल्म पर बातचीत की है। दोनों ने इस फिल्म के बारे में ही मुलाकात की थी। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन फिल्में करने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने सिद्धार्थ आनंद संग काम करने के लिए बेताब हैं। चीजों पर सहमती होनी अभी बाकी है। इस फिल्म को मार्फ्लिक्स द्वारा ही प्रोड्यूस किया जाएगा।

End of Feed