Shweta Bachchan: मां जया बच्चन से जमकर पिटी हैं श्वेता, बोलीं- ‘अभिषेक को शायद ही कभी थप्पड़ पड़ा हो’

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 06:21 PM IST

Shweta Bachchan: अभिनेता अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपने बचपन के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें मां जया बच्चन ने काफी थप्पड़ मारे हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन को शायद ही कभी थप्पड़ पड़ा हो।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्वेता बच्चन ने अपने बचपन के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
  • श्वेता ने बताया कि उन्होंने मां जया बच्चन से काफी थप्पड़ खाए हैं।
  • जया बच्चन एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी को लेकर काफी सख्त थीं।

Shweta Bachchan: लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की बेटी, श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतने बड़ें परिवार की बेटी होने के नाते, श्वेता जब भी कहीं जाती हैं, तो वहां अक्सर भीड़ इकट्ठा हो जाती है। हाल ही में, श्वेता अपनी मां जया बच्चन के साथ अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में शामिल हुई हैं। इस पॉडकास्ट के दौरान श्वेता बच्चन ने कई खुलासे भी किए हैं।

Shweta Bachchan

श्वेता बच्चन ने अपने बचपन के बारे में किए कई खुलासे

मां जया बच्चन से बहुत पिटी हैं श्वेता

श्वेता बच्चन हाल ही में 'व्हाट द हेल नव्या' में अपनी बेटी नव्या नवेली और मां जया बच्चन के साथ शामिल हुईं। शो के दौरान, श्वेता ने अपने बचपन के बारे में बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां जया से बहुत पिटाई मिलती थी।

End of Feed