अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्टर का रिश्ता सही नहीं चल रहा है। इसी बीच एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद सब हैरान है। हाल ही के पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने 'लापता' होने की बात कही थी। अब श्वेता बच्चन ने इसपर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि श्वेता बच्चन ने क्या कहा है।
Shweta Bachchan
एक्टर ने किया था ये पोस्ट
अभिषेक बच्चन की पोस्ट में लिखा है, 'मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।" मैं अपने लिए कुछ समय निकालना चाहता हूं।"पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सबसे मिसिंग होना पड़ता है।' अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए इसपर लाइक किया है।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
अभिषेक बच्चन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हाउसफुल 5 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके बाद इसमें फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत और जॉनी लीवर भी नजर आने वाले हैं। वही जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
