Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को देर रात हार्ट अटैक आया था। एक्टर ने अपनी पत्नी से कहा था कि उन्हें बैचानी महसूस हो रही है और इसके बाद वो बेहोश हो गए थे। एक्टर को तुरंत मुंबई के Bellevue अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हार्ट अटैक के बाद एक्टर की एंजीयोप्लास्टी हुई थी। एक्टर की एंजीयोप्लास्टी सफल रही और अब वो खतरे से बाहर है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक करने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की वाइफ ने श्रेयस की हालत पर अपडेट दिया है।
Shreyas Talpade (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Shreyas Talpade की हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, क्या 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग पर पड़ेगा असर?
पत्नी ने दिया श्रेयस की हेल्थ पर अपडेट
श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने कहा, डियर फ्रेंड और मीडिया के लोग मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि आप सब ने मेरे पति के जल्द ठीक होने की दुआ की। मैं सभी को बताना चाहूंगी कि उनकी कंडीशन स्टेबल हैं और वो कुछ दिनों में डिसचार्ज हो जाएंगे। मेडिकल टीम ने समय रहते उनका इलाज किया। मैं इसके लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। हम आप सभी से उनके ठीक होने तक प्राइवेसी देने की अपील करते हैं। आप लोगों का सपोर्ट हम दोनों के लिए बहुत हैं।
श्रेयस इन दिनों फिल्म वेलकम बैक टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट इस साल 9 सितंबर को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हुई थी।
