पहलगाम आतंकी हमले के दुख में श्रेया घोषाल ने रद्द किया सूरत में कॉन्सर्ट, फैंस से की न आने की रिक्वेस्ट

Shreya Ghoshal Cancelled Surat Concert: सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना सूरत का शो रद्द कर दिया है। पहलगाम आतांकी हमले की निंदा करते हुए और इस मौके पर गई मासूमों की जान के दुख में सिंगर ने यह फैसला लिया है। हालांकि इसके बाद फैंस के पैसों का क्या होगा यह भी बताया।

Shreya Ghoshal Cancelled Surat Concert: सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने अपना सूरत का शो रद्द करने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच श्रेया घोषाल ने अपने कॉन्सर्ट को रद्द करने का मन बनाया और आयोजकों से बात कर आज होने वाले शो को न करने का फैसला लिया है। श्रेया घोषाल ने अपने फैंस के साथ भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है और रिफंड देने की बात कही है।

Shreya Ghoshal Cancelled Surat Concert

श्रेया घोषाल ( Shreya Ghoshal) का यह शो पंडित दिन दयाल उपाधाय स्टेडियम में 7 बजे से 11 बजे तक आज शनिवार को होने वाला था। जिसे कल रात रद्द कर दिया गया। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने फैंस को दी है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ,"हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों ने कलाकारों के साथ मिलकर इस शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का फैसला किया है। सभी टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा और राशि वैसे के वैसे से आपके मूल भुगतान मोड में वापस कर दी जाएगी। किसी भी प्रश्न के लिए, events@district.in पर लिखें। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.

End of Feed