Krrish 4 में ऋतिक रोशन संग ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगी Shraddha Kapoor, क्या फिल्म में होगी जादू की वापसी?

Shraddha Kapoor can be part of Krrish 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बीते दिन सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की जिसपर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया। ऐसे में खबरें उड़ रही हैं की एक्ट्रेस ऋतिक की फिल्म कृष 4 में नजर आ सकती हैं, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Shraddha Kapoor can be part of Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' के रिलीज के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले तीन भागों को खूब प्यार मिला, जिसके बाद मेकर्स ने कृष 4 बनाने का प्लान किया है। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज डेट तक कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बहुत खबर आ रही है की मेकर्स ने कृष 4 के लिए हीरोइन ढूंढ ली है। अब ये बॉलीवुड हीरोइन कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Krrish 4: shraddha kapoor can be part of hritik roshan film

दरअसल बीते दिन इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपनी एक सनकिस्ड तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा 'जादू के जैसे धूप की जरूरत है।' ऐसे में इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने लिखा कि 'वो आ रहा है... बता दूंगा', जिसके बाद ये कमेंट चर्चा में आ गया। जिसके बाद श्रद्धा ने जवाब दिया की सच में? कब क्या कहां बताओ बताओ। ऐसे में ये कमेंट देख फैंस ने अंदाजा लगाया की क्या श्रद्धा कपूर कृष 4 (Krrish 4) में नजर आ सकती हैं।

End of Feed