'स्त्री' बनने के बाद 'नागिन' बनेंगी श्रद्धा कपूर, निखिल आडवाणी संग मिलकर लगाएंगी बॉक्स ऑफिस पर आग

Shraddha to play naagin: निर्माता निखिल आडवाणी (Nikhil Dwivedi) जल्द ही नागिन नाम का प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं, जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इंडिया टुडे से बात करते हुए निखिल द्विवेदी ने कहा है कि वो जब इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तब श्रद्धा कपूर की उनकी पहली पसंद थीं।

Shraddha to play naagin: बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर को धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉलीवुड में वो जगह मिल ही गई हैं, जिसकी वो हकदार थीं। लम्बे समय से बॉलीवुड में काम कर रही श्रद्धा कपूर ने साल 2024 में स्त्री 2 जैसी फिल्म देकर साबित कर दिया है कि वो भी मेगा बजट फिल्में करने के लिए तैयार हैं और अपने दम पर दर्शकों को थिएटर तक ला सकती हैं। यही कारण है कि निर्माता निखिल आडवाणी ने श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर नागिन प्रोजेक्ट को रिवाइव कर लिया है। दर्शकों को जल्द ही श्रद्धा कपूर नागिन के अवतार में थिएटर्स में दिखाई देंगी।

Shraddha Kapoor as Naagin

नागिन प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए निखिल द्विवेदी ने बताया है, 'पहली बात तो यह पूरी तरह से नया प्रोजेक्ट है। इसका किसी भी पिछली फिल्म से कोई नाता नहीं है। हम भारतीय लोक कथाओं पर आधारित ये प्रोजेक्ट इसलिए बनाना चाहते हैं क्योंकि ये कहानियां आज भी लोगों के बीच रची बसी हैं। हम लोग स्पाइडर द्वारा इंसान को काटे जाने पर स्पाइडरमैन बनने की प्रोसेस को एन्जॉय करते हैं लेकिन इच्छाधारी नागिन की कहानियों को नीची निगाह से देखते हैं। हमें भी एक चांस दीजिए हम भी ऐसे सुपरनैचुरल ड्रामा बना सकते हैं, जिनको दुनिया देखेगी।'

End of Feed