Eetha First Look: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ईथा (Eetha) में नजर आने वाली हैं। हाल ही में 'कॉकटेल 2' के साथ ईथा का टीजर दिखाया गया था। टीजर को देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। इस बीच ईथा का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में श्रद्धा कपूर का लुक सुपर से ऊपर लग रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर को देख लोगों ने बजाई तालियां, छा गया फर्स्ट लुक)
'ईथा' से सामने आया श्रद्धा कपूर का लुक (pic credit-instagram)
'ईथा' से सामने आया श्रद्धा कपूर का लुक (pic credit-instagram)
'ईथा' से सामने आया श्रद्धा कपूर का लुक
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईथा' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर आज, 23 जून को रिलीज होगा। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि 'ईथा' का टीजर पहले ही सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया था। इसके बाद टीजर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब श्रद्धा खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर रिलीज करने जा रही हैं।
कब रिलीज होगी ईथा
श्रद्धा कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह ट्रेडिशनल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत और दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "तैयार हो... आ रही है #EETHA। टीजर 2 घंटे में रिलीज होगा।" पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने कमेंट्स में श्रद्धा की जमकर तारीफ की। फिल्म 'ईथा' मशहूर मराठी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है। इस बायोपिक में श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं। बता दें कि ये फिल्म 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
