Shraddha Kapoor's Eetha: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉप टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) लंबे समय से दिग्गज आर्टिस्ट विथाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक 'ईथा' (Eetha) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म 1940 से 1990 के बीच विथाबाई नारायणगांवक की जर्नी पर बेस्ड होगी। श्रद्धा कपूर ने इस मूवी के लिए कड़ी मेहनत भी की है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर ने 'ईथा' की महाराष्ट्र के भोर में फिल्माए गए एक भव्य मोंटाज सॉन्ग सीक्वेंस के साथ शूटिंग को पूरा कर लिया है। (इसे भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)
श्रद्धा ने खत्म की 'ईथा' की शूटिंग (Pic Credit: Instagram)
श्रद्धा कपूर ने पूरी की 'ईथा' की शूटिंग
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने 5 मई को एक बड़े मोंटाज गाने की शूटिंग की थी। इस गाने में श्रद्धा कपूर के साथ 800 लोगों की भीड़ शामिल थी, जिसे महाराष्ट्र के भोर में शूट किया गया था। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार इस आखिरी गाने में एक मोंटाज है, जो श्रद्धा कपूर के किरदार की जर्नी को दर्शाता है। फिल्म के बाकी गानों की तरह इस गाने को भी वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। मार्च में शुरू हुए 60-दिनों के शेड्यूल का यह आखिरी दिन था। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर बजेगा तृषा-सूर्या के नाम का डंका, कमाई होगी इतने करोड़)
इन जगहों पर हुई थी 'ईथा' की शूटिंग
टीम ने मुंबई के मध आइलैंड, सोलापुर, औंधेवाड़ी, सतारा और नासिक में शूटिंग की। बीते साल नवंबर में श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'ईथा' की शूटिंग को शुरू किया था। इस मूवी का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। श्रद्धा और लक्ष्मण का यह पहला कोलैबोरेशन है। इस मूवी को दिनेश विजान का प्रोडक्शन होसुए मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। इस मूवी श्रद्धा कपूर द्वारा निभाए जाने वाले इंटेंस रोल को देखने के लिए हरकोई बेताब है। मेकर्स इस साल फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर सकते हैं।
