Shraddha Kapoor ने इस मामले में दी दीपिका, आलिया और कैटरीना को मात, जानें पूरा मामले

Shraddha Kapoor Beats Deepika-Katrina: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर को फॉलो करने वाले फैन्स की संख्या 75 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। इस मामले में श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Shraddha Kapoor Beats Deepika-Katrina: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकाराओं में से एक हैं। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2010 की फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 'लव का द एंड' में लीड रोल निभाने का मौका। इस फिल्म में लीड रोल निभाने के बाद एक्ट्रेस ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स भी उन्हें खूब फॉलो करते हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को फॉलो करने वालों की संख्या 75 मिलियन से पार पहुंच चुकी है।

Shraddha deepika alia and katrina

श्रद्धा कपूर के फैन्स उन्हें लगतार ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीछे कर दिया है। बता दें इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोअर्स को पार करने के बाद श्रद्धा ने कैटरीना कैफ (68.4 मिलियन), आलिया भट्ट (72.4 मिलियन) और दीपिका पादुकोण (69.9 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया है। इस आंकड़े के साथ श्रद्धा कपूर प्रियंका चोपड़ा के बाद दूसरी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा के 83.2 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

End of Feed