Abhishek Banerjee Gives Update on Stree 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, फिल्म का पहला पार्ट काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। साल 2018 में रिलीज हुआ हॉरर कॉमेडी ड्रामा स्त्री 2 को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी, सिर्फ इतना ही नहीं इस फिल्म ने बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी फिल्मों का एक नया ट्रेंड ही शुरू कर दिया था, इसके बाद लगातार भेड़ी, रूही जैसी कई फिल्में रिलीज हुई है। हालांकि अभी तक दर्शकों को स्त्री जैसी कोई फिल्म नहीं मिल पाई है, यही वजह है कि जब से फिल्म के सीक्वल की घोषणा हुई है।
Abhishek Banerjee Gives Update on Stree 2
तब ही से फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। एक्टर अभिषेक बनर्जी जिन्होंने स्त्री में जना का किरदार निभाया था, उन्होंने फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
अभिषेक ने स्त्री 2 पर दिया अपडेट
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'फिल्म को काफी बड़ी संख्या में दर्शकों ने एक्सेप्ट किया था, इसी वजह से फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच काफी उम्मीदें है। इसी वजह से हम सभी के अंदर एक नर्वस वाली फीलिंग है, हालांकि यह होना भी एक आर्टिस्ट के लिए अच्छा होता है।' अभिषेक ने यह भी बताया कि फिलहाल स्त्री 2 पोस्ट प्रोडक्शन स्टेड में हैं और फिल्म को जल्द ही ऑन फ्लोर भी ले जाया जाएगा।
