यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत स्टारर फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में जितना जबरदस्त उत्साह बना हुआ था, उतनी ही ट्रोलिंग इस मूवी को रिलीज के बाद झेलनी पड़ रही है। मेगा बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म टॉक्सिक की कहानी में बिल्कुल भी दम नहीं है, जिस कारण लोगों ने इसे निगेटिव रिव्यूज दिए हैं। फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में इस वक्त बहुत ही खराब माहौल है और इंटरनेट पर इसे जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है। ट्रोलिंग का आलम ये है कि टिकिट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स से मेकर्स को इसकी रेटिंग तक हटवानी पड़ गई है। ऐसा लग रहा है कि यश स्टारर टॉक्सिक दर्शकों की उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतर रही है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Ranabaali VS Jailer 2 VS Prahaar: विजय देवरकोंडा ने रजनीकांत-राजकुमार राव को दी खुली चुनौती
SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग
BookMyShow से हटवायी गई Yash स्टारर Toxic की रेटिंग
अगर इस वक्त आप बुक माय शो की साइट पर जाएंगे तो वहां पाएंगे कि टॉक्सिक के मेकर्स ने इसकी रेटिंग हटवा दी है। माना जा रहा है कि टॉक्सिक को फैंस लगातार निगेटिव रिव्यूज दे रहे थे, जिस कारण इसकी रेटिंग घटती जा रही थी। लगातार घट रही रेटिंग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि टॉक्सिक की रेटिंग फ्रंट एंड पर नहीं दिखाई जाएगी। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "जो पुलिसवाले मार रहे...", Sunil Pal ने Samay Raina और महाराष्ट्र सरकार को लिया आड़े हाथों
SHOCKING: Toxic की जमकर हो रही फजीहत, BookMyShow से हटाई गई रेटिंग
Toxic ने पहले दिन कमाए 140 करोड़ रुपये
भले ही यश स्टारर टॉक्सिक को बहुत ही खराब रिव्यूज मिले हो लेकिन इसके मूवी की कमाई पर ओपनिंग डे पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा है। फिल्म टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर देश में 101 करोड़ रुपये और ग्लोबली 140 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। फिल्म के आंकड़े बता रहे हैं कि अगर ये फिल्म अच्छी बनी होती तो पुष्पा से लेकर पठान तक के रिकॉर्ड इसी वीकेंड में ध्वस्त हो जाते। क्योंकि अब यश की टॉक्सिक को इतना खराब रिस्पॉन्स मिला है तो देखना दिलचस्प रहेगा कि ये मूवी आने वाले दिनों में कितनी कमाई दर्ज कराएगी। वैसे आपको फिल्म टॉक्सिक कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
