नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी शादी के पहले से ही चर्चा में बने हुए हैं। 04 दिसंबर 2024 को कपल ने सात फेरे लिए। कपल की शादी में केवल दोस्त और करीबी ही शामिल थे। बता दें शादी के बाद कपल अपने सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो अपने पति के साथ रेसिंग ट्रैक पर नजर आ रही हैं।
Sobhita Dhulipala
हाल ही में, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें रेसिंग ट्रैक पर उनके और उनके पति नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं। फैंस इस फोटो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। नागा चैतन्य रेसिंग स्पोर्ट्स के दीवाने है। अक्सर एक्टर को रेसिंग करते हुए देखा जाता है। अब एक्टर अपनी पत्नी तंडेल एक्ट्रेस को अपनी पसंदीदा जगह लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों काफी ज्यादा कूल लग रहे हैं। पोस्ट हुई तस्वीरों में एक फोटो ये भी नजर आ रही है कि शेभिता धुलिपाला इस दौरान रेसिंग कर रही है।
इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर
बता दें कि कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नागा चैतन्य और शोभिता ने दिसंबर 2024 में शादी रचा ली थी। दोनों की शादी पारंपरिक तरीके से हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई थी। इस शादी में केवल करीबी और दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों ने 08 अगस्त को सगाई की थी। कपल की तस्वीरों को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। नागा चैतन्य हाल ही में चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित तंडेल में नजर आए थे। इस पिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। साथ ही एक हिट फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी लीड रोल में नजर आई थी।
