Shilpa Shetty Share Update on Bastain: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) इन दिनों अपने रेस्टोरेंट बास्टियन को लेकर चर्चा में हैं। कल खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस अपने इस बांद्रा स्थित रेस्तरा को बंद कर रही है। जिसके बाद फैंस चिंता में आ गए थे और हर जगह चर्चा हो रही थी कि शिल्पा शेट्टी घाटे में चल रही है। अब इन सभी बातों पर विराम लगाते हुए, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया कि बास्टियन बंद नहीं हो रहा है। बल्कि फैंस के लिए एक नया सरप्राइज है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा।
Image Source: Shilpa Shetty Instagram
शिल्पा शेट्टी( Shilpa Shetty) ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनका बास्टियन( Basatian) बंद नहीं हो रहा है। बल्कि वह कहीं और शिफ्ट हो रहा है। साथ ही बांद्रा के इस रेस्टोरेंट की जगह, शिल्पा शेट्टी एक नया कैफे खोल रही है। जिसका नाम है 'अम्माकई"। यह एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट होगा, जिसमें कपल इन्वेस्ट कर रहा है। बस्टियन जुहू में चला जाएगा और उसका नाम बदलकर "बस्टियन बीच क्लब रखा जाएगा"।
शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty) ने बताया कि वह साउथ इंडियन रेस्टोरेंट के जरिए अपने रूट्स से जुड़ा रहना चाहती है। वह अपना ट्रेडिशन लोगों को सर्व करना चाहती है। अपनी इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने यह भी जिक्र किया कि, बस्टियन के बंद होने की खबर सुनकर लोग काफी परेशान हो गए थे। मुझे हजारों फोन भी आए, लेकिन मैं आप सबकी चिंता देखकर खुश हूं। बता दूं कि आपके प्यार से ये सबकुछ ऐसे ही चलता रहेगा।
