₹60 करोड़ फ्रॉड के केस के बीच साईं बाबा के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बहन संग कई मंदिरों में टेका माथा

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 7, 2025, 06:03 PM IST

Shilpa Shetty-Shamita Shetty At Temple: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की अभी हाल ही में नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शामिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ साईं बाबा समेत कई मंदिरों में दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा शेट्टी की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Shilpa Shetty New Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके हसबैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम एक 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस से जुड़ा है। जिसके बाद से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी खबरों में बनी हुई हैं। इस केस से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं जो एक्ट्रेस की मुश्किलों और बढ़ा रहे हैं। इन सब के बीच शिल्पा शेट्टी की नई तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो अपनी बहन शामिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं शिल्पा शेट्टी की इन नई तस्वीरों में क्या खास बात है।

Shilpa Shetty-Shamita Shetty At Temple

Image Source: Shamita Shetty Instagram

साईं बाबा के दरबार में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शामिता शेट्टी की नई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शामिता शेट्टी सप्तश्रुंगी देवी मंदिर, शिरडी के साईं बाबा मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिशनल लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ये तस्वीरें उस दौरान सामने आई है जब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का नाम 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में सामने आया है। इन तस्वीरों को शिल्पा शेट्टी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी की सादगी की दिल खोलकर तारीफ की है।

End of Feed